Kavita Jha

Add To collaction

छंद गीत #हिंदी दिवस प्रतियोगिता लेखनी -18-Sep-2022

बूझो तो मैं हूँ कौन?( चौपाई और 
**************
1)सब बच्चों के मन को भाता।
दो मिनटों में हूँ बन जाता।
सब कहते मत इसको खाना।
 तुम्हें पड़ेगा फिर पछताना।।
(मैगी)

2)फूल नहीं मैं,
फल मत जान।
एक मिठाई,
हूंँ पहचान ।।
(गुलाबजामुन)

3)गोल गोल मैं पूरी जैसा।
मुन्नी मांँगे माँ से पैसा।।
मुझमें डालें खट्टा पानी।
याद दिला दूंँ तुमको नानी।।
(गोलगप्पा/फुचका/पानीपुरी)

4)गोल मोल मैं, कितना सुंदर।
काट दिया कुछ, भरते अंदर।।
आलू टिक्की, प्याज टमाटर।
खाते बच्चे, तब चटर पटर।।
( बर्गर) 

5)सबसे पौष्टिक, मैं हूँ होता।
रोज रात को, जब तू सोता।।
इक गिलास में, मुझको पीना।
शक्ति मिले हो, चौड़ा सीना।।
(दूध)
***
कविता झा'काव्या कवि'
# लेखनी हिंदी दिवस प्रतियोगिता 

   14
7 Comments

बेहतरीन बेहतरीन,,, मजेदार,,, सच में आपको Read करने में मजा आ रहा है,,,, त्रुटि हीन रचना है आपकी इसीलिए भाव पूरे मन को जीत ले रहे हैं,,, साधुवाद साधुवाद

Reply

Pratikhya Priyadarshini

22-Sep-2022 12:21 PM

Achha likha hai 💐

Reply

Achha likha hai 💐

Reply